ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
12-Dec-2022 07:45 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिन बाजार की है। यहां तेज गति से आ रहे ऑटो ने बाइक सवार तीन को रौंद डाला जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों जीजा-साला बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतकों की पहचान बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवां गांव निवासी बालेश्वर सिंह और भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के अहपुरा गांव निवासी रोशन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशन सिंह तीन दिन पहले किसी काम से बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवां गांव में अपनी बहन नेहा के ससुराल गया था। सुबह जब वह अपने जीजा के साथ बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान दुल्हीनगंज बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों जख्मी हो गए।
आनन-फानन में तीनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हादसे के बाद फरार हुए ऑटो चालक को तलाश कर रही है।