होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
12-Aug-2022 12:41 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र की है। यहां शुक्रवार की सुबह युवक का शव हाईटेंशन बिजली के टावर से लटका पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत को लोग प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं।
मृतक की पहचान कानुविशनपुर पंचायत निवासी ललित महतो के बेटे पंकज महतो के रूप में की गई है। ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा है कि युवक ही हत्या करने के बाद शव को बिजली के टावर से लटका दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के मुताबिक पंकज महतो का गांव के ही किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई थी। लड़की के परिजनों ने पंकज और उसके परिजनों को हत्या की धमकी दी थी। जानकारी के मुताबिक पंकज की गर्लफ्रेंड गाने लिखकर उसे देती थी। पंकज उस गाने को गाता था और यूट्यूब पर अपलोड कर देता था। दोनों का मानना था कि इससे दोनों के लड़की के परिजन खुश होकर दोनों की शादी के लिए राजी हो जाएंगे, लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।