ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Big Breaking: महाबोधि मंदिर को उड़ाने की धमकी, कुख्यात प्रिंस खान के...

Bihar Big Breaking: महाबोधि मंदिर को उड़ाने की धमकी, कुख्यात प्रिंस खान के नाम से मिला थ्रेट

11-Dec-2024 04:22 PM

By First Bihar

GAYA: बड़ी खबर बिहार के गया से आ रही है, जहां बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है। धनबाद के कुख्यात बदमाश प्रिंस खान के नाम से यह धमकी दिए जाने की बात सामने आई। है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 


दरअसल, धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के नाम से भेजे गए एक पत्र में आईएसआई का नाम लेते हुए प्रिंस खान ने यह धमकी दी है। 


पत्र मिलने के बाद मंगलवार को गया से एक पुलिस टीम धनबाद पहुंची और प्रिंस खान के घर की तलाशी ली। प्रिंस खान वर्ष 2021 से ही जमीन कारोबारी नन्हे की हत्या के मामले में फरार है। वह पहले से ही धनबाद के कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी मांग रहा था। अब इस नई धमकी के साथ वह बिहार पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।


धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान का पासपोर्ट रद्द करा दिया है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है। माना जा रहा है कि वह वर्तमान में दुबई में छिपा हुआ है। बिहार पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह धमकी प्रिंस खान ने खुद दी है या फिर किसी और ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।