Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
05-Nov-2024 02:29 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां छठ पूजा के बीच बड़ा हादसा हो गया है। छठ घाट की साफ-सफाई करने के दौरान 6 लोग गंगा में डूब गए। जिसमें से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, एकचारी थाना क्षेत्र में छठ घाट की साफ सफाई कर रहे छह लोग गंगा में डूब गए हैं। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को स्थानीय लोगों के मदद से सुरक्षित गंगा घाट से बाहर निकाल लिया गया है।
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों का शव को गंगा से बरामद कर लिया। घटना एकचारी थाना क्षेत्र के बड़ी मोहनपुर के दियारा इलाके का है। बताया जा रहा है कि छठ घाट की सफाई के दौरान एक शख्स गहरे पानी में चला गया। जिसको बचाने में एक-एक कर 6 लोग डूब गए।
मृतकों की पहचान 15 साल की मौसम कुमारी, जीतन कुमार और आशुतोष कुमार शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है की बड़ी मोहनपुर घाट खतरनाक है लेकिन प्रशासन के तरफ से किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। ना ही घाट पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं।
बता दें कि दियारा इलाके का यह सबसे बड़ा छठ घाट है, जहां पर 5000 से अधिक लोग भगवान सूर्य को आर्ध्य देने पहुंचते हैं। लोगों का साफ तौर पर कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण या हादसा हुआ है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।