ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार:भोजपुरी सिंगर की कार की ठोकर से कारोबारी की मौत, विरोध में भारी बवाल

16-Nov-2022 11:34 PM

CHHAPARA:  छपरा के एकमा में देर शाम सड़क दुर्घटना में एक कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक एकमा का रहने वाला था और अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद डाला. कार भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की थी. इस हादसे में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से गुस्साए लोगों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग को कई जगह जाम कर दिया है और NH पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं.



घटना की जानकारी मिलने पर एकमा थाना की पुलिस के साथ कई अन्य थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है और जिले से पुलिस के वरीय अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।उग्र भीड़ के द्वारा लगातार तोड़फोड़ और आगजनी की जा रही है।



पुलिस के द्वारा शव उठाने का प्रयास भी किया जा रहा है लेकिन उग्र भीड़ द्वारा इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मृतक व्यवसाई का नाम धनंजय महतो है जो अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे।