Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार
08-Dec-2023 05:09 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां ओवर टेक करने के दौरान एनएच पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती गांव के पास एनएच 28 की है।
बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के बलिया ऊपर टोला निवासी चंद्रदेव रजक का बेटा सूरज कुमार अपनी बहन की विदाई कराने के लिए एनएच के रास्ते बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव ममेरे भाई और एक दोस्त के साथ जा रहा था। इसी दौरान एनएच 28 पर एक गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार सामने से आ रही एक दूसरे ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में सूरज और आलोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों मृतक आपस में ममेरा फुफेरा भाई थे।