जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
25-Mar-2022 08:45 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बिहार में तापमान बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। हर दिन राज्य के किसी न किसी जिले से अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सुपौल जिले का है, जहां शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते 60 घरों को जलाकर राख कर दिया। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर स्थित वार्ड संख्या 10 के घटहा गांव की है।
अगलगी की इस घटना में कुल 42 परिवारों के 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सबसे पहले मो. युनूस के घर को आग ने अपने चपेट में ले लिया। जब तक लोगों को आग लगने की भनक लगती तब तक देखते ही देखते आग की लपटों ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया। तेज पछुआ हवा ने आग में धी का काम किया।
इस दौरान कई घरों से सिलेंडर फटने से लोगों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। देखते ही देखते एक के बाद एक चार सिलेंडर के फटने से लोग बुरी तरह घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था।
हालांकि तबतक 60 घरों का सारा सामाज जलकर राख हो चुका था। इस भीषण अग्निकांड के कारण 42 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ श्री राम पासवान, अंचल निरीक्षक राजकुमार चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और मदद का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवारों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।