बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
26-Mar-2022 05:03 PM
BAGAHA: बगहा में भीषण अगलगी से करीब 25 से अधिक घर जलकर खाक हो गये वही दर्जनों मवेशियों की आग में झुलसने से मौत हो गयी है। घटना का कारण रसोई गैस सिलेंडर में आग लगना बताया जा रहा है। सिलेंडर में लगी आग से पहले एक घर में आग लगी फिर फिर देखते ही देखते कई घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी भयावह थी की फोन कर यूपी से दमकल की गाड़ियों को मंगवाया गया था। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
बगहा में आग ने कहर बरपाया है। अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। शनिवार को हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और ठकराहां गांव में दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये। वही कई मवेशियों की आग में झुलसने से मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर बीडीओ अजित कुमार सिंह और सीमावर्ती यूपी के तमकुही राज के सीओ (डीएसपी) फूलचंद भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन किया गया। बताया जाता है कि आग को बुझाने के लिए यूपी से अग्निशमन की गाड़ी को मंगाया गया था।