ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार: बारातियों से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 50...

बिहार: बारातियों से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 50 लोग घायल

23-Jan-2023 12:18 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर सुबह सवेरे भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस की तेज गति से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस पर सवार करीब 50 बाराती घायल हो गए हैं, घायलों में 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र चांदचौर गांव के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह खगड़िया से लौट रही बारातियों से भरी बस जैसे ही चांदचौर गांव के पास पहुंची सामने से आ रही ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर पलट गईं। हादसे के बाच बस सवार लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों को दलसिंहसराय, उजियारपुर और मुसरीघरारी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना में 50 लोग घायल हो गए हैं जबकि एक युवक लापता बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि युवक ट्रक के नीचे दब गया होगा हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के में घायल हुए सभी लोग खगड़िया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।