RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
24-Dec-2022 12:53 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां उचक्कों ने एक गाड़ी रखे 10 लाख रूपए उड़ा लिये। घटना शहर के अंबेडकर चौक की है। बताया जा रहा है कि मखदुमपुर का पंचायत सेवक कार से 10 लाख रुपए लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उचक्कों ने उसे चकमा देकर गाड़ी से रूपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, मखदुमपुर प्रखंड का पंचायत सेवक कार पर सवार होकर 10 लाख रुपए लेकर जमा करने बैंक जा रहा था। इसी दौरान जहानाबाद शहर के आंबेडकर चौक के पास रुक कर वह तिलकूट खरीदने लगा। तभी वहां एक उचक्का पहुंचा और गाड़ी से मोबिल गिरने की बात कह पंचायत सेवक को अपनी बातों में उलझा लिया। जब पंचायत सेवक मोबिल को साफ करने लगा। इतने में उचक्का गाड़ी में रखा रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
गाड़ी से रूपयों से भरा बैग गायब देख पंचायत सेवक के होश उड़ गए। आनन-फानन पीड़ित पंचायत सेवक थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। नगर थाना की पुलिस ने बताया कि पीड़ित पंचायत सेवक सुनील कुमार ने अपनी गाड़ी से 10 लाख रुपए चोरी होने की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जहानाबाद में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है, कुछ दिन पहले ही उचक्कों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी से लगभग पौने दो लाख रुपए ठग लिए थे।