शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
19-May-2021 10:04 AM
DESK: बालू के अवैध खनन की बात आए दिन मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान बालू कारोबारियों पर कार्रवाई की गयी। इस दौरान कई मशीने जब्त कर धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का निर्देश दिया गया।
ब्राडसन कमोडिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भी छपरा, भोजपुर, पटना जिले में बालू माफियाओं से परेशान होकर बालू खनन का काम सरकार के पास सरेंडर करने के निर्णय पर जिला प्रशासन हरकत में आया।
डोरीगंज थाना क्षेत्र के तिवारी घाट में डीआईजी मनु महाराज, सारण डीएम नीलेश रामचन्द्र देवरे,भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा, सारण एसपी संतोष कुमार, भोजपुर सदर एसडीओ बैभव श्रीवास्तव के संयुक्त तत्वावधान में कई थानों की पुलिस के साथ बालू कारोबारियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई मशीनें जब्त कर धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया।
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त सामग्री में 10 भारी नाव का इंजन ,10 र्वेंल्डग मशीन सहित डम्पर, तीन क्रेन शामिल है। गौरतलब है कि अवैध बालू माफियाओं के आतंक से तंग आकर छपरा, भोजपुर व पटना जिले की बालू की डाक लेने वाली ब्राडसन कमोडिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सरकार को पत्र लिखा था।
भोजपुर पुलिस अवैध खनन के धंधेबाजों के खिलाफ पूरा शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गयी है। इसके तहत इन धंधेबाजों संपत्ति की खंगाली जा रही है। पिछले तीन साल में अवैध खनन के आरोपितों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
इसके लिये सभी थानेदारों से इन धंधेबाजों के बैंक एकाउंट और जमीन का डिटेल्स मांगी गयी है। साथ ही तीन सालों में अवैध खनन को लेकर दर्ज मामलों और जब्त वाहनों की डिटेल्स की भी मांग की गयी है। एसपी राकेश कुमार दूबे द्वारा इसे लेकर सभी एसडीपीओ और थानेदारों को सख्त निर्देश दिया गया है। एसपी राकेश कुमार दूबे ने थानों में दर्ज अवैध खनन से संबंधित कांडों की डिटेल्स मांगी।
एसपी राकेश दूबे ने बताया कि पिछले 3 साल में दर्ज अवैध खनन और परिचालन से संबंधित कांडों की विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है। जिसके बाद धंधेबाजों और माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन से जुड़े धंधेबाजों की बैंक और जमीन सहित अन्य संपत्ति का ब्योरा मिलने के बाद आयकर सहित अन्य संबंधित विभाग को भेज दी जायेगी। आईटी सहित अन्य विभाग की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।