ब्रेकिंग न्यूज़

BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश

बिहार : बालू चालान ऑफिस में 15 लाख की लूट, दो कर्मियों को मारी गोली

13-Aug-2024 01:01 PM

By First Bihar

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है या फिर लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आया है। जहां चालान ऑफिस में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं विरोध करने पर दो कर्मियों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले में संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल-काजीचक घाट (18बी) स्थित बालू भंडारण केंद्र के चालान ऑफिस पर हथियारबंद बंद नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लूटपाट का विरोध करने पर चालान सेंटर में काम कर रहे दो कर्मियों को गोली मार दी।  हमलावर करीब चार की संख्या में थे, जो मुंह पर गमछा बांधे थे। 


इस घटना में घायलों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू कुमार और संदेश थाना के खंडोल-सरैंया गांव निवासी 27 वर्षीय मुकेश साव शामिल हैं।  सोनू को सिर और मुकेश को कंधे के पास गोली लगी है। इन दोनों का इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


बताया जाता है कि, रोज की तरह चालान केन्द्र पर कार्यरत स्टाफ ख़ाना खाकर सोए हुए थे, तभी हथियार बंद अपराधी वहां आ धमके और ऑफिस के घूसकर कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर कब्जे में ले लिया तथा मारपीट कर लूटपाट शुरू कर दिया। इसके साथ ही बक्सा, बैग और लैपटाप आदि लूट लिए और विरोध करने पर दो कर्मचारियों सोनू और मुकेश को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए पैदल भाग निकले। इसके बाद सूचना पर पुलिस हरकत में आई। 


उधर, घटनास्थल से पुलिस को खोखा और गोली लोड मैग्जीन भी मिला है। पुलिस को चालान ऑफिस पर लगे सीसीटीवी कैमरे से लूटपाट करते फुटेज भी मिला है, जिसकी मदद से अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी अपराधी बड़ा हथियार रायफल और बंदूक लिए थे। कितनी राशि लूटी गई है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।  बालू स्टाक संचालक बिक्री का मिलान कर राशि का आकलन कर रहे हैं।