सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
10-Jun-2024 05:09 PM
By First Bihar
MUNGER : मुंगेर में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुल 30 बड़े वाहनों को जब्त कर लिया है। जबकि अवैध खनन में शामिल लोगों से 40 लाख रुपये का चालान भी खनन और परिवहन विभाग ने काटा है।
जानकारी के अनुसार जिले में अवैध बालू और गिट्टी ढुलाई की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम अवनीश कुमार सिंह ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिस पर विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक कुमार, एसडीपीओ सदर राजेश कुमार, एसडीपीओ तारापुर सहित खनन एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के नेतृत्व में श्रीकृष्ण सेतु से राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर बालू व गिट्टी ढुलाई में लगे वाहनों को रोककर बारी-बारी से बालू खनन का चालान और ओवरलोड चेक किया गया।
डीएम अवनीश कुमार सिंह खुद भी जांच के दौरान पहुंचे और कई ट्रकों और हाइवा के चालान की जांच की। इस दौरान श्रीकृष्ण सेतु से एप्रोच पथ तेलिया तालाब मोड़ तक एवं एनएच-80 पर हेमजापुर तक ट्रकों और हाइवा की कतार लग गयी। एक टीम सफियासराय में चालान और वेट को चेक कर रही थी तो दूसरी टीम श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों की जांच कर रही थी।
जांच के दौरान कुल 30 वाहनों को जब्त किया गया है। जिनके ऊपर 40 लाख रुपये का जुर्माना तय किया गया है। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अवैध बालू और गिट्टी ढुलाई पर लगाम लगाने को लेकर औचक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कई ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है। वाहनों में गलत नंबर का प्रयोग कर बालू की ढुलाई की जा रही थी। 30 बड़े वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ 40 लाख रुपए का चालान काटा गया है।