ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार: ATM मशीन को काट शातिर चोर ले भागे लाखों रुपए, वारदात के बाद लगाई आग

20-Jan-2024 04:05 PM

By First Bihar

CHHAPRA: ठंड के बढ़ने के साथ ही चोरों का आतंक भी काफी बढ़ गया है। शातिर चोर चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां चोरों ने एसबीआई के एटीम मशीन को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने न सिर्फ एटीएम को काटकर उसमें रखे आठ लाख रुपए ले भागे बल्कि जाते जाते उसे आग भी लगा दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के नेहरू चौक की है।


दरअसल, नेहरू चौक स्थित शिव मंदिर के सामने कन्हैया सिंह के घर के एसबीआई का एटीएम मशीन लगा हुआ है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे आठ लाख रुपए चुरा लिए और फरार हो गए। इसी बीच एटीएम में आग लगने की खबर पड़ोसियों ने मकान मालिक कन्हैया सिंह को दी। इसके बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी एटीएम मशीन लगाने वाली कंपनी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लाइन काट कर एटीएम का कनेक्शन बंद किया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि एटीएम मशीन से पैसे चुराने के बाद चोरों ने उसे आग के हवाले कर दिया होगा। चोरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। घटना के वक्त एटीएम में कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। नगर थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।