TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
24-Dec-2023 08:20 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में यह समस्या हमेशा से दिखती हुई नजर आती है कि जब भी सरकार के तरफ से गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने की कोशिश की जाती है तो फिर उनके काफी विरोध झेलना पड़ता है और इस दौरान कई पदाधिकारी के साथ मारपीट की भी घटना को अंजाम दिया जाता है। अब एक ऐसा ही मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ के नवादा से निकल कर सामने आयी है। जहां राजस्व पदाधिकारी समेत सात पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला बोला गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रखंड की नवादा पंचायत अंतर्गत पासवान टोली इलाके में गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर गये राजस्व पदाधिकारी पर बदसलूकी और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने ईंट से हमला कर दिया। इस घटना में राजस्व पदाधिकारी सहित सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों में राजस्व पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, पुलिसकर्मी शिवानी, अरुण, अनिल सिंह, वर्षा, सोनी, लूसी व सुनीता शामिल हैं। वहीं मौके पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एक महीना पहले नोटिस भेजे जाने साथ ही कई बार रिमाइंडर किए जाने के बाद शनिवार को राजस्व पदाधिकारी दलबल के साथ जब अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक हुई। उसके बाद ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रसाशनिक टीम को खदेड़ना शुरू कर दिया। फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी । इस दौरान किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी। इसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई।
उधर, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मी ने आग लगाई है। जबकि पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने खुद झोपड़ी में लगा लगाई है। हालांकि, इस घटना के बाद बाढ़ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार व कई थाने की पुलिस ने पहुंचकर कर अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया। घटना को लेकर जख्मी आरओ के द्वारा शिकायत थाने में दर्ज कराई जा रही है।
राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि जमीन अतिक्रमण करने वाले पक्षकारों को कई बार नोटिस दी गयी। लेकिन उन्होंने जमीन पर कब्जा नहीं हटाया था। नवीन पुलिस केंद्र से पुलिसकर्मियों को बुला कर कब्जा हटाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई । इस संबंध में आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।