ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / बिहार: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे की मौके पर मौत

बिहार: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे की मौके पर मौत

22-Nov-2022 06:56 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बारा चौक के पास की है। यहां एक युवक पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतकों की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के बरहरा निवासी प्रमोद पासवान की 30 वर्षीय पत्नी रेखा देवी उसके 4 महीने के बेटे करण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रमोद अपनी पत्नी रेखा देवी, बेटे करण और दो साल की बेटी राधिका को लेकर ओझा से दिखाने के लिए रोसरा गया हुआ था। पत्नी को ओझा से दिखाने के बाद सभी लोग वापस बरहरा लौट रहे थे। इसी दौरान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बारा चौक के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। 


इस हादसे में रेखा देवी और 4 माह के मासूम करण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो साल की राधिका और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक महिला के पति का रो रोकर बुरा हाल था।