Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम
29-Oct-2023 07:32 PM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखि जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौंना गांव स्थित ओवरब्रिज के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की हालत नाजुक होने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। उसी दरमियान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान राजबल्लभ राम के 26 वर्षीय बेटा शैलेश राम के रूप में की गई।
दरअसल, घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया की मुजौना गांव निवासी राजबल्लभ राम के बेटा शैलेश कुमार राम और शैलेंद्र कुमार राम के बेटा अमित राम मोटरसाइकिल पर सवार होकर मांझागढ़ बाजार जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनो बुरी तरह जख्मी हो गए।
उधर, युवक की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। इस हादसे के बाद परिजनो में कोहराम मच गया है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें की मृतक तीन भाईयो और एक बहन में सबसे छोटा था।