BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
27-Sep-2022 07:45 PM
CHHAPRA : छपरा में एक अनियंत्रित कार ने एक साथ पांच लड़कों को रौंद डाला। इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथावलिया जलालपुर की है। सभी लड़के दुर्गापूजा की तैयारी कर रहे थे और पंडाल में लाइट लगा रहे थे इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उन्हें रौंद डाला। आज दो लड़कों का शव जैसे ही गांव पहुंचा गुस्साए लोगों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया।
मृतकों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथावलिया गांव निवासी नागेंद्र राय के 11 वर्षीय बेटा सोहित कुमार और सुरेश राय के 8 वर्षीय बेटे कृष कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल लड़कों में 13 वर्षीय रोहित कुमार, 12 वर्षीय विक्की कुमार समेत एक अन्य लड़का शामिल है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम मेथावलिया गांव के लड़के दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सीवान से तरफ से आ रही कार लड़कों को रौंदते हुए सड़क के किनारे पलट गई। कार पलटने के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दो लड़कों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए लोगों ने NH को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।