RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
03-Mar-2024 07:49 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में पिछले महीने बेखौफ बदमाशों ने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।हत्या की इस घटना को लेकर बिहार में खूब सियासत हुई थी। अब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
दरअसल, बीते 12 फरवरी कोनगर थाना के तुरकहा में बेखौफ अपराधियों एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष और पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया को गोली मार दी थी। AIMIM नेता असलम मुखिया अपने घर से थावे जंक्शन जा रहे थे। लखनऊ जाने के लिए उन्हें ट्रेन पकड़नी थी लेकिन थावे जंक्शन पहुंचने से पहले ही पहले ही रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।जिसके बाद इस घटना को लेकर खूब सियासत हुई थी।
गोपालगंज पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया को उनके प्रतिद्वंदी पंचायत के वर्तमान मुखिया परवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया ने साजिश के तहत हत्या कराई थी। जेल से रिमांड पर लिए गये मुख्य नामजद आरोपी फहीम उर्फ सद्दाम ने पूछताछ के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी दी है। फिलहाल चौराव पंचायत के मुखिया प्रवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया फरार हो गया है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मुखिया प्रवेज आलम उर्फ छोटे, इसका भाई महताब आलम उर्फ लाल बाबू और आरिफ उर्फ सोना फरार हैं। एसटीएफ और पुलिस की एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। कुर्की के लिए भी आदेश लेकर कार्रवाई चल रही है। बता दें कि हत्या के इस मामले में नगर थाने की पुलिस और एसआईटी अबतक चार नामजद अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।