ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : आठ जिलों में बनेगा नया बाईपास, चार शहरों में होगा रिंग...

बिहार : आठ जिलों में बनेगा नया बाईपास, चार शहरों में होगा रिंग रोड का निर्माण, बजट पारित

18-Mar-2022 07:27 AM

PATNA : बिहार के पांच शहरों में रिंग रोड बनाये जायेंगे. इसके लिए राजधानीर पटना के बाद अब चार अन्‍य शहरों गया, दरभंगा, भागलपुर व मुजफ्फरपुर में रिंग रोड बनाया जाएगा. इसके अतिरिक्‍त आठ शहरों में नया बाइपास बनेगा. बिहार के जिन आठ शहरों में नया बाइपास बनाया जाना है उनमें एक पटना भी है. बता दें पटना में एनएच 30 से बिग्रहपुर के रास्‍ते करबिगहिया कृषि फार्म तक नया बाइपास बनेगा. 


पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के बजट प्रस्‍ताव के तहत विधानसभा में इस बात कि जानकारी दी. साल 2022-23 के लिए 58 अरब 19 करोड़ दो लाख 50 हजार रुपये का बजट पारित किया गया. सुलभ संपर्कता को ध्‍यान में रखकर जिन आठ शहरों में नए बाइपास का निर्माण कराया जाएगा. उनपर 143.12 करोड़ रुपये खर्च आएंगे. 


जिन जगहों को बाइपास के लिए प्रस्ताव पारित किया गया हे उनमें अरवल जिला में कुर्था बाइपास, गोपालगंज जिले में कटैया बाइपास, वैशाली जिले में रामाशीष चौक से दिग्‍घी बाइपास, गया जिले में शेरघाटी बाजार बाइपास, नालंदा जिला में अरौत से कोरनामा, पटना में एनएच 30 से बिग्रहपुर होते हुए करबिगहिया कृषि फार्म तक, कटिहार जिल में एनएच 81 से एनएच 31 तक तथा दरभंगा में जरिसों चौक से विशुनपुर-बेनीपुर वाया बरमाझा पोखर तक का बाइपास शामिल है.