सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
21-May-2021 07:38 AM
PATNA : कोरोना की वजह से देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है. ऐसे में जो लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर काम कर रहे थे, वे अब वापस अपने घर लौटने लगे हैं. वहीं, बिहार आने वाले यात्रियों के एक अच्छी खबर है. रेलवे ने महाराष्ट्र से बिहार आने वालों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों के फेरे को बढ़ा दिया है.
इस संबंध में रेलवे की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार के अनुसार यह फैसला पैसेंजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है. महाराष्ट्र के पुणे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दानापुर, दरभंगा, भागलपुर के बीच चलाई जा रही 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है. इनके फेरों में वृद्धि की गई है. नीचे इस खबर में आप उन ट्रेनों की लिस्ट देख सकते हैं.
इन ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे:
01331पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 21, 24, 28 एवं 31 मई को पुणे से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी.
01332दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 22, 25, 29 मई एवं 1 जून को दानापुर से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी.
01333पुणे-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 27 मई को पुणे से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी.
01334 दरभंगा-पुणे स्पेशल ट्रेन 29 मई को दरभंगा से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी.
01335 पुणे-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 23 एवं 30 मई को अलग-अलग स्टेशनों पर रूकते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., सासाराम, गया के रास्ते पुणे से भागलपुर के लिए प्रस्थान करेगी.
01336 भागलपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 25 मई एवं 1 जून को अपने ठहराव वाले स्टेशनों पर रूकते हुए गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते भागलपुर से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी.
01361 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 मई को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी.
01362 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 28 मई को दानापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी.
01363 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 25 मई को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी.
01364 दरभंगा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 27 मई को दरभंगा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी.