BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
04-Aug-2022 01:03 PM
SARAN: बिहार के अलावा अगर किसी दूसरे राज्य में जाकर युवाओं से ये सवाल पूछा जाए कि आप बिहार के बारे में कितना जानते हैं तो उनका सबसे पहला जवाब यही आता है कि देश में जितने भी IAS, IPS हैं, उनमें बिहारियों की संख्या ज्यादा देखी जाती है। इस बात को कहीं से भी गलत ठहराया नहीं जा सकता है। अब सारण जिले के मढ़ौरा में आलू प्याज व्यवसायी की बेटी जूही और चायवाले के बेटे पप्पू ने कमाल कर दिया है। जूही और पप्पू कोई IAS, IPS तो नहीं बने है, लेकिन ये दोनों अब एक बीडीओ बनने जा रहें हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
मढ़ौरा के आलू प्याज व्यवसायी अनिरुद्ध प्रसाद की बेटी जूही और स्टेशन रोड स्थित चाय विक्रम मनोज राय के बेटे पप्पू अब बीडीओ बनेंगे। इन दोनों ने बीपीएससी 66वीं प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है। ख़ास बात तो ये है कि आलू प्याज व्यवसायी अनिरुद्ध प्रसाद की बेटी जूही अपने बड़े भाई के निर्देशन में घर पर ही रहकर स्वाध्याय से उक्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की थी। वहीं, चायवाले मनोज राय के बेटे पप्पू कुमार यादव की बात करें तो उन्होंने बीएचयू में एमए की पढ़ाई पूरी कर पीएचडी करने के दौरान सफलता पाई।
आपको बता दें, इन दोनों की प्रारंभिक पढ़ाई मढ़ौरा के दो अलग-अलग मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की पढ़ाई मढ़ौरा हाई स्कूल से हुई। यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद जहां पप्पू आगे की पढ़ाई करने के लिए बीएचयू चला गया, तो वहीं जूही स्थानीय जवाहरलाल नेहरू कॉलेज से ही भौतिकी विज्ञान में स्नातक प्रतिष्ठा तक की पढ़ाई पूरी की। इन दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ-साथ अपने गुरुजनों को दिया है और दोनों ने भविष्य में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की है।