ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / बिहार में NIA का बड़ा एक्शन, इस मामले में दो के खिलाफ चार्जशीट...

बिहार में NIA का बड़ा एक्शन, इस मामले में दो के खिलाफ चार्जशीट दायर

04-Feb-2024 06:37 AM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बैन नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) द्वारा बिहार के मगध क्षेत्र में हिंसक नक्सलवाद को पुनर्जीवित करने से संबंधित मामले में को दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।


एनआईए ने विशेष अदालत पटना के समक्ष दायर आरोप पत्र में बिहार के कैमूर जिले के रोहित राय उर्फ प्रकाश उर्फ मनोज उर्फ पत्रकार उर्फ नेताजी और राज्य के औरंगाबाद जिले के प्रमोद यादव उर्फ प्रमोद कुमार का नाम शामिल किया है। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी हैं।


मालूम हो कि, इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन की गैरकानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से संबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) मामले में दो आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। आरोपियों की पहचान मोहम्मद याकूब खान उर्फ सुल्तान उर्फ उस्मान और शाहिद रजा के रूप में की गई है, दोनों बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। उन पर आईपीसी, आर्म्स एक्ट एवं यूए(पी)ए की विभिन्न धाराओं के तहत कई आरोप दर्ज किए गये हैं।


इस मामले में अब तक दो आरोप-पत्र सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसे शुरू में बिहार पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था. जुलाई 2022 में एनआईए द्वारा फिर से इस मामले में मामला दर्ज किया गया था। एनआईए ने पहले इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इसमें प्रतिबंधित पीएफआई के कैडरों द्वारा विभिन्न धर्मों और समूहों के सदस्यों के बीच धार्मिक वैमनस्य पैदा करे का आरोप शामिल है. आरोप है कि यह संगठन भय और आतंक का माहौल पैदा करता है।