खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
21-Jun-2023 09:35 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से निकल कर सामने आ रही है जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत अचानक से खराब हो गई। इसके बाद अब दिल्ली एम्स में वह अपना इलाज करवाएंगे।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के कौन हारा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योग करने पहुंचे थे जहां उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई जिसके बाद वह योग करना छोड़ आराम करते नजर आए। वहीं,, अचानक से तबीयत बिगड़ने को लेकर मंत्री जी ने कहा मुजफ्फरपुर जाने के दौरान गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गया था उसी दौरान नस में दिक्कत हुआ था, इसीलिए ज्यादा देर तक नहीं बैठ पाया। अब दिल्ली एम्स जाकर इसका इलाज करवाऊंगा।
जानकारी हो कि, हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। योग को भारत में एक अहम जगह दी गई है यही वजह है कि भारत की ही पहल के बाद योग को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला और इसे पूरी दुनिया ने अपनाया। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने की मांग रखी, जिससे स्वीकार किया गया और 21 जून साल 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसके बाद से हर साल 21 जून योग दिवस के रुप में मनाया जाता है। ऐसे में आज भाजपा और एनडीए के तरफ से देशभर में कई जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को केवल भारत में नहीं पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य ये है पूरी दुनिया में लोगों को योग के प्रति जागरुक करना है। ताकि सभी लोग फिट रहे और तंदरुस्त रहें। योग से कई बिमारियों को दूर किया जाता सकता है। इस बार योग दिवस का थीम मानवता के लिए योग्य रखा गया है। आयुष मंत्रालय की ओर से सुबह 7:00 से 7:45 तक के लिए योगाभ्यास का समय रखा गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने किया।