ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिग ब्रेकिंग: लूटपाट के दौरान शोरूम कर्मी की गोली मारकर हत्या, 6 लाख...

बिग ब्रेकिंग: लूटपाट के दौरान शोरूम कर्मी की गोली मारकर हत्या, 6 लाख रुपए लूट ले गए बदमाश

16-May-2022 04:30 PM

By Tahsin Ali

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां लूटपाट के दौरान बेखौफ बदमाशों ने बाइक शोरूम के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा इलाके की है। यहां बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बाइक शोरूम के कर्मी को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अपराधियों ने कर्मी के पास से 6 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि बाइक शोरूम का कर्मी रुपयों से भरा बैग लेकर बैंक में पैसे जमा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छिनने लगे। जब कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अपराधियों ने शोरूम कर्मी के पास से 6 लाख रुपए लूट लिए और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


मृतक की पहचान रजत कुमार के रूप में की गई है, जो बाइक शो रूम में कैशियर के पद पर कार्यरत था। इधर, दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।