मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Dec-2024 09:45 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में DRI की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी सिगरेट की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। तस्करों ने विदेशी सिगरेट की खेप को बांस के नीचे छिपाकर रख था।
बताया जा रहा है कि नॉर्थ ईस्ट म्यांमार निर्मित सिगरेट की खेप को गुवाहाटी के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा था। DRI ने मौके से उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया भी गया है। जिससे टीम लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।
दरअसल, DRI को एक गुप्त सूचना मिली थी कि म्यांमार में बनी सिगरेट की खेप को राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके के सप्लाई करने के लिए मुजफ्फरपुर के रस्ते ले जाया जा रहा है। जिसके बाद DRI की टीम ने सघन जांच अभियान को तेज किया है। इसी दौरान गायघाट थाना क्षेत्र के NH 57 टोल प्लाजा के समीप में एक कंटेनर HR 55X 7271 आता हुआ दिखा।
टीम ने घेराबंदी करते हुए कंटेनर को रोककर खुलवाया। कंटेनर की तलासी के दौरान उसमें लोड बांस के बीच ईस्ट एशिया की म्यांमार में बनी हुई सिगरेट की बड़ी खेप को बरामद किया गया। टीम ने मौके से दो लोगो को पकड़ा है। जिसमें कंटेनर के चालक और सहायक है। DRI की टीम मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और विदेशी सिगरेट के बैकवर्ड लिंकेज और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटा रही है।