ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

भूमिहारों के गढ़ में चिराग का जबरदस्त स्वागत, पूर्व सांसद अरुण कुमार से नजदीकियों का जहानाबाद में दिखा असर

25-Jul-2021 01:11 PM

JEHANABAD : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार बिहार में आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं. चिराग पासवान आज जहानाबाद जिले के दौरे पर हैं. जहानाबाद में चिराग पासवान का जबरदस्त स्वागत हुआ है. जहानाबाद जिले में भूमिहार वोटरों की अच्छी खासी तादाद है और यहां चिराग के पहुंचने पर इस तबके से आने वाले युवाओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया है. पिछले दिनों चिराग पासवान ने जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार से मुलाकात की थी. इस लिहाज से उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था.


एलजेपी में टूट के बाद से चिराग पासवान अपने लिए राजनीतिक जमीन बनाने के मकसद से लगातार आशीर्वाद यात्रा पर निकले हुए हैं. अब तक चिराग कई जिलों का दौरा कर चुके हैं. लेकिन जहानाबाद जिले के दौरे पर सबकी नजरें टिकी हुई थी यह माना जा रहा था कि जहानाबाद में अगर अरुण कुमार के समर्थक के चिराग के साथ आते हैं तो यह बिहार में नए समीकरण का संकेत हो सकता है.



अपने पिता रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर चिराग पासवान अरुण कुमार के घर पहुंचे थे. यहां पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया था. इस दौरान चिराग ने अरुण कुमार को अपना अभिभावक बताया था. अरुण कुमार पिछले कुछ दिनों में लगातार चिराग पासवान से मुलाकात करते रहे हैं. उन्होंने चिराग की राजनीतिक लड़ाई को अपना समर्थन दिया है. आगे आने वाले दिनों में पूर्व सांसद अरुण कुमार चिराग के साथ मिलकर मगध के हिस्से लाकर में कौन से नए समीकरण करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.