LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
10-Jun-2023 08:14 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: भूमि विवाद में मनोज कुमार उर्फ सुग्गा का अपहरण आधा दर्जन लोगों मिलकर किया। उसे जबरन कार में बिठाकर ले गये। इस बात से गुस्साएं लोगों ने पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के पास आगजनी की और मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं परिजनों ने अपहर्ताओं पर कार्रवाई किए जाने और किशोर की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे थे।
रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वही परिजनों के बयान पर अपहरण का मामला पुलिस ने दर्ज किया। वही पुलिसिया दबिश को देखते हुए अपहरणकर्ताओं ने किशोर को छोड़ दिया। सुग्गा सकुशल घर लौट आया है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है की मनोज का विपक्षी पार्टी से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जहां मनोज उक्त जमीन पर बोर्ड लगाने पहुंचा था। बोर्ड में लिखा था कि यह जमीन बिक्री का नहीं है। इस बोर्ड को देख विपक्षी हत्थे से उखड़ गये और सुग्गा के साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद कार में बिठाकर सुग्गा को लेकर मौके से फरार हो गये।
सुग्गा के पिता ने बताया कि 7 की संख्या में लोग थे जिन्होंने को अगवा कर लिया था। उन्होंने सुरज शर्मा, विक्की, राजेश मंडल, उमा शंकर सहित कई लोगों का नाम पुलिस को बताया है। अगवा सुग्गा सकुशल घर लौट आया है। पुलिस की दबिश के कारण अपहर्ताओं ने उसे छोड़ दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।