बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-Apr-2024 12:58 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब अपराध से जुडी कोई न कोई खबर निकल कर सामने नहीं आती हों। इसी कड़ी में ताजा मामला मुंगेर से सामने आ रहा है। जहां जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर तारापुर अनुमंडल अन्तर्गत रनगांव में दो सहोदर भाइयों के बीच जमीन के टुकड़े लिए विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई प्रभाष शर्मा ने बड़े भाई सुमन शर्मा के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। जिससे बड़ा भाई सुमन शर्मा का सिर फट गया और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, सुमन शर्मा के मृत्यु कि ख़बर सुनकर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रागिनी कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की माता सावित्री देवी के फर्दबयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित प्रभाष शर्मा जो जख्मी अवस्था में इलाज हेतु आया था को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वजनो की निगरानी में मुंगेर भेजा गया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है।