आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम
17-Nov-2024 01:34 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक भूमि विवाद में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। दो कट्ठा जमीन की विवाद को लेकर पति पत्नी और उसके बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। तीनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों घायलों में बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक जख्मी लोगों में बैजनाथ राय उनकी पत्नी मंजू देवी और बेटा आदर्श कुमार शामिल है। पूरा मामला समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर गांव का है। जख्मी बैजनाथ राय ने बताया कि गांव के ही रामप्रवेश सहनी, भोला सहनी से दो कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि मेरी खतियानी जमीन है, लेकिन वर्षों से उसपर उनलोगों का कब्जा चल रहा है. वे लोग हमेशा आकर जमीन खाली करने के लिए झगड़ा करते रहते हैं।
बैजनाथ राय ने आगे बताया कि जब मेरी पत्नी बीच बचाव करने आगे आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई. बीच बचाव करने जब बेटा पहुंचा तो उनलोगों ने उसपर चाकू से वार किया। अब ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि सरायरंजन से एक ही परिवार के तीन लोग चाकूबाजी और मारपीट की घटना में जख्मी हुए हैं।
सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल की तरफ से दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज किया। पीड़ित के बयान को प्राथमिकी के लिए सरायरंजन थाना भेजा जा रहा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।