ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / भूमि विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी झड़प : एक की मौत...

भूमि विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी झड़प : एक की मौत ; परिजनों में मचा काम

24-May-2024 11:44 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई खूनी झड़प में एक भाई की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थानाक्षेत्र के बरकुरबा गांव का है। यहां आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में सोनू मंडल ने अपने सहोदर भाई भोला मंडल के ऊपर जबरदस्त प्रहार कर दिया। जिसके कारण भोला मंडल का सर फट गया और इलाज के दौरान आज अहले सुबह भोला मंडल की मौत हो गई। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिसके बाद पूरे मामले की सूचना तुर्की थाना की पुलिस को दी गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही तुर्की थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंचकर मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं, जांच  के बाद मीडिया को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी  ने बताया कि मामूली विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमे सोनू मंडल ने अपने ही सहोदर भाई भोला मंडल के सर पर रड से प्रहार कर दिया। जिसके कारण भोला मंडल का सिर फट गया और आज अहले सुबह उसकी मौत हो गई है। आरोपी सोनू मंडल घर से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।