सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
06-Jun-2022 01:38 PM
DESK : भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है. आजमगढ़ लोक सभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है और बीजेपी ने इस सीट पर दिनेश लाल निरहुआ को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है. पिछले साल 2019 में इसी सीट पर निरहुआ सपा के नेता अखिलेश यादव से बुरी तरह हार गए थे. तब निरहुआ को दो लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उनका मुकाबला अखिलेश यादव के भाई और मुलायम परिवार के ही धर्मेंद्र यादव से होगा.
आजमगढ़ लोक सभा सीट पर अपना नामांकन करने पहुंचे दिनेश लाल निरहुआ ने कहा है कि पिछली बार शायद कोई कमी रह गई होगी. इसलिए जनता ने उन्हें नापसंद कर दिया. लेकिन हार के बावजूद वह लगातार आजमगढ़ के लोगों से जुड़े रहे. यहां आना जाना होता रहा और उन्होंने महसूस किया कि अब आजमगढ़ के लोगों से उनका एक खास रिश्ता बन गया है. बीजेपी ने बुरी तरह से शिकस्त खाने के बावजूद निरहुआ को दूसरी दफा इस सीट पर मौका दिया है. आजमगढ़ सीट की पहचान सपा के गढ़ के तौर पर होती रही है. लेकिन क्या निरहुआ इस बार बाजी पलट पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है.
लोकसभा चुनाव के दौरान साल 2019 में यूपी के अंदर बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. बीजेपी के सबसे ज्यादा सांसद यूपी से जीतकर ही लोकसभा पहुंचे. लेकिन मोदी लहर के बावजूद निरहुआ को आजमगढ़ में हार का सामना करना पड़ा. अब अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है. इस सीट पर लोकसभा चुनाव हो रहा है और एक तरफ अखिलेश के छोटे भाई धर्मेंद्र यादव हैं तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश के हाथों पहले ही हार का मुंह देख चुके दिनेश लाल निरहुआ है.