तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
19-Mar-2021 04:12 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद में आज भोजपुरी का मामला लंबे अरसे तक गूंजता रहा. संविधान की अष्टम अनुसूची में भोजपुरी को शामिल किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने गैर सरकारी संकल्प लिया था. प्रेमचंद मिश्रा ने सदन में गैर-सरकारी संकल्प के जरिए यह मांग रखी कि राज्य सरकार एवं अनुसूची में भोजपुरी को शामिल किए जाने के लिए के प्रस्ताव भेजे. इसके जवाब में मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि साल 2006 में ही भेजा जा चुका है.
इसके बाद प्रेमचंद्र मिश्रा ने इस प्रस्ताव पर रिमाइंडर भेजे जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि केंद्र में भी एनडीए गठबंधन की सरकार है और बिहार सरकार की तरफ से अगर यह प्रस्ताव भेजा गया है तो भोजपुरी के साथ भेदभाव क्यों हो रहा है. प्रेमचंद मिश्रा के सवाल पर सदन में जवाब देते हुए मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि जब तक पहले के भेजे प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं हो जाता तब तक राज्य सरकार दूसरा प्रस्ताव नहीं भेज सकती. इसके बाद बीजेपी के एमएलसी सच्चिदानंद राय भोजपुरी के मसले पर सदन में उठ खड़े हुए और संविधान की अष्टम अनुसूची में भोजपुरी को शामिल किए जाने के लिए कहा.
भोजपुरी को अष्टम अनुसूची में शामिल किए जाने के मसले पर सदन में काफी देर तक तू तू मैं मैं होती रही. सच्चिदानंद राय ने कहा कि राज्य सरकार को इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए कि वह केंद्र के पास भोजपुरी के मसले पर एक बार फिर से रिमाइंडर भेजें. मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार जब तक एक प्रस्ताव पर केंद्र का जवाब दाखिल नहीं कर लेती तब तक दूसरे प्रस्ताव को भेजने का सवाल पैदा नहीं होता है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी के साथ भेदभाव कर रही केंद्र में यूपीए गठबंधन की सरकार थी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इस मसले पर कोई फैसला नहीं किया. इसके बाद प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि अब तो एनडीए वाली डबल इंजन की सरकार है अब भोजपुरी के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है. सदन में भोजपुरी को लेकर काफी देर तक भ्रम की स्थिति बनी रही लेकिन सभापति के कहने के बावजूद प्रेमचंद मिश्रा ने अपना गैर सरकारी संकल्प वापस नहीं लिया.