ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bhojpur News: छठ पर्व के तीसरे दिन बड़ा हादसा, नहाने के दौरान सोन...

Bhojpur News: छठ पर्व के तीसरे दिन बड़ा हादसा, नहाने के दौरान सोन नदी में डूबे 5 बच्चे, दो बच्चियों की मौत

07-Nov-2024 02:26 PM

By RAKESH KUMAR

BHOJPUR:  इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर से आ रही है जहां चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी सोन नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डुब गये, जहां ग्रामीणों के सहयोग से दो बच्चे को बचाया गया वहीं दो बच्चों की मौत हो गई वहीं एक बच्चे की खोजबीन किया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार अंधारी निवासी बबन सोनी के पुत्र संतोष सोनी के घर छठ पर्व करने के लिए उनके साला इमादपुर निवासी सुरज सोनी और रविंद्र सोनी के परिवार पर्व करने के लिए अंधारी आये थे, वहीं गुरूवार के दिन लगभग ग्यारह बजे संतोष सोनी के तेरह वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी,दस वर्षीय तनु कुमारी,नौ वर्षीय छाया कुमारी, इमादपुर निवासी सुरज सोनी के तेरह वर्षीय प्रिया कुमारी,नीशी कुमारी और रविंद्र सोनी के दस वर्षीय पुत्र गोलु कुमार सोन में नहाने गया था, जहां नहाने के दौरान गोलु कुमार डुबने लगा जहां प्रिया कुमारी बचाने के लिए गयी उसके बाद वो भी डुबने लगी जिसके बाद छाया,तनु और गुड़िया कुमारी ने बचाने के प्रयास किया गया, 


जहां पांचों बच्चे डुबने लगे जहां स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा गुड़िया,तनु, छाया एवं प्रिया को बाहर निकाला गया जिसमें छाया एवं प्रिया की मौत हो गई वहीं गुड़िया एवं तनु को सकुशल बाहर निकाला गया वहीं गोलु की खोजबीन जारी है वहीं घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर एएस पी के के सिंह ,चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार, अंचलाधिकारी राकेश शर्मा, सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला परिषद लक्ष्मण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र पाठक,राजद नेता वकील कुमार, पुर्व मुखिया चमकिला पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण सोन नदी में शव खोज बीन के दौरान उपस्थित थे, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गई।