बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
13-Aug-2022 01:29 PM
DESK : दिल्ली के इंदरपुरी इलाके में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस शख्स की पहचान मूल रूप से बिहार में सिवान के रहने वाले विनय शर्मा के रूप में हुई है, जो एक भोजपुरी गायक है. विनय शर्मा भोजपुरी में अब तक 100 से ज्यादा गाने का गा चुका है.
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि पश्चिम जिले के नारकोटिक्स स्क्वॉड के कर्मचारियों को 10 अगस्त को विशेष सूचना मिली थी कि विनय नाम का एक ड्रग तस्कर इंद्रपुरी के टोडापुर गांव के शास्त्री मार्ग टी प्वाइंट पर किसी से मिलने आएगा. इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की, जिसने टोडापुर के पास जाल बिछाया और सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी विनय को देखा गया. पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से कुल 21.508 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.
इसी के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गायक को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस संबंध में इंदरपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. भोजपुरी गायक के पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप कहां से आई, इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है.