मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Dec-2024 10:28 PM
By RAKESH KUMAR
BHOJPUR: भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अगिआंव पंचायत सरकार भवन के पास अगिआंव प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी की गाड़ी पर हमला किया गया। इस दौरान उनके साथ बदमाशों ने मारपीट भी की। जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी घायल हो गये। वहीं हमले में कार्यक्रम पदाधिकारी की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में नालंदा के रहने वाले कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार ने नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को वरुणा पंचायत के मड़नपुर गांव में खेल के मैदान का उद्घाटन करने वो गए थे। उद्घाटन के बाद वह अपनी गाड़ी खुद ड्राइव कर वापस कार्यालय लौट रहे थे। तभी इसी दौरान गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे वरुणा पंचायत सरकार भवन के पास वो जैसे ही पहुंचे उनके आगे एक स्कॉर्पियो आकर रुकी। जिसमें सवार लोगो ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। उन्हें जान से मारने की कोशिश की।
हमलावरों के हाथ में उस वक्त राइफल था। हमले में वह बाल-बाल बच गए और उनकी गाड़ी का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। आवेदन में उन्होंने सोने की चेन और घड़ी छीने जाने का जिक्र किया है। इस मामले को लेकर नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ मारपीट की गयी है। इस मामले में कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।