ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / भीषण रेल हादसा : दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर : दो लोको...

भीषण रेल हादसा : दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर : दो लोको पायलट घायल ; बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ीं

02-Jun-2024 10:33 AM

By First Bihar

DESK : खबर पंजाब से आ रही है। जहां पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेल हादसा हो गया है। यहां दो रेलगाड़ियां आपस में टकरा गईं। एक माल गाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी इसके लपेटे में आ गई। इस हादसे में 2 लोको पायलट के घायल होने की जानकारी है। दोनों घायलों को राजिंद्र अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि, हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड दो गाड़ियां खड़ी थीं। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से जा टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी (04681) समर स्पेशल से फंस गया। हादसे में माल गाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। 


पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 2 लोको पायलट घायल हुए हैं। इन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भर्ती कराया गया और फर्स्ट एड देने के बाद पटियाला रेफर किया गया. दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना लाइन बिलकुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।