RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
11-Oct-2022 09:00 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हाइवा और ऑटो की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जब कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। आनन-फानन में घायलों को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर भर्ती कराया गया है जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बिर्रा गांव के पास की है जहां हाइवा ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी है जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी को पीएमसीएच रेफर किया गया है।
पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग NH-83 पर बिर्रा गांव के पास हुए हादसे के बारे में बताया जाता है कि छतियाना गांव से ऑटो मखदुमपुर की ओर आ रही थी जिस पर चार यात्री सवार थे तभी बिर्रा गांव के पास पटना से गया की ओर जा रहे हाइवा ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गये और मौके पर ही ऑटो चालक अमन की मौत हो गयी जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी।
घटना की सूचना पाकर मखदुमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब स्थानीय लोगो की मदद से घायल दो लोग ललन साव और अजीत कुमार को इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल मखदुमपुर ले गये जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।