बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-May-2024 05:49 PM
By First Bihar
PATNA : भीषण गर्मी का सामना कर रहे बिहार के सरकारी स्कूलों में दिन के 12 बजे तक बच्चों को मौजूद रहने का आदेश देने वाले केके पाठक का मिजाज कुछ हद तक बदला है। आज राज्य के कई हिस्सों से स्कूलों में सैकड़ों बच्चों के बेहोश होने की खबरें सामने आने के बाद केके पाठक ने एक नया फरमान जारी किया है। शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक विद्यालयों यानी क्लास एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल के समय में बदलाव कर दिया है।
सुबह 6 से 10 बजे तक चलेंगे क्लास
सरकार के नये फऱमान के मुताबिक अब क्लास एक से आठ तक के सरकारी स्कूल सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही चलेंगे। बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने केके पाठक के निर्देश पर विभाग का फरमान जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि “इस कार्यालय के आदेश ज्ञापांक- 1030, दिनांक 13.05.2024 द्वारा ग्रीष्मावकाश के बाद राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय (संस्कृत विद्यालय सहित) विद्यालयों के संचालन की अवधि पूर्वा. 06.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक निर्धारित की गयी थी।
उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 08.06.2024 तक के लिए प्रारंभिक विद्यालय (कक्षा 1-8) तक के विद्यालयों के संचालन की अवधि पूर्वाह्न 06.00 बजे से 10.00 बजे तक निर्धारित की जाती है। साथ ही मिशन दक्ष एवं विशेष कक्षाएं पूर्ववत् आयोजित होती रहेंगी। सुबह 10.00 बजे के बाद बच्चों को मध्याह्न भोजन दिए जाने के उपरान्त वे अपने घर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।”