सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
09-Jul-2023 10:11 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : लोजपा (रामविलास )के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर से बड़ा दावा किया है। चिराग ने कहा है कि - जेडीयू के सांसद-विधायक टूटने वाले हैं। वो बस मौके का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सांसद-विधायक भी निकलने वाले हैं। हम नाम बताकर उनका खेल नहीं खराब करना चाहते हैं। यही नहीं महागठबंधन के साथी भी साथ छोड़ रहे हैं। पहले उपेंद्र कुशवाहा और फिर जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया है।
चिराग ने कहा कि- जदयू के सांसद और विधायक दल बदल कानून के तहत बंधे हुए हैं। उनके पास एक आंकड़ा होना जरूरी है। इसलिए वो इंतजार कर रहे हैं। चिराग ने कहा कि जदयू के सांसदों-विधायकों को आक्रोश है। इसकी वजह यह है कि सत्तारूढ़ दल के विधायक और सांसद जिनके खिलाफ पिछले चुनाव परिणाम और नए गठबंधन को देख सशंकित है। जिस कारण टूट तय है। उनके संपर्क में कितने विधायक और सांसद है यह बता कर वह खुद का नुकसान नहीं करना चाहते है।
वहीं, खुद के हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चिराग ने कहा कि इस बात का फैसला तो संसदीय बोर्ड तय करेगा कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है। रही बात जमुई की तो यहां से न सिर्फ मेरा राजनैतिक संबंध है बल्कि यह संबध पारिवारिक है। यहां के लोग मेरे भाई, चाचा हैं या मैं किसी का भतीजा हूं। लेकिन, अब भतीजे शब्द से कभी-कभी डर लग रहा है।
इधर, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और सचिव केके पाठक को लेकर विवाद के मामले में चिराग पासवान ने कहा कि- उनका दोनों से किसी तरह का मतलब नहीं है। लेकिन इनके झगड़ों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। मुझे तो हैरानी होती है कि इतने साल के बाद भी इस सरकार ने वैसे शिक्षा नहीं दी की बिहार के लोग अच्छे शिक्षक न बन सके, तभी तो शिक्षक बहाली में दूसरे राज्यों के लोगों को मौका दिया जा रहा। यहां की सरकार ने बस लोगों को जात -पात और धर्म में बांट कर लोगों पर राज किया है, जिस कारण बिहार आज विकसित राज्य नहीं बना।