छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप
21-Apr-2024 01:47 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक व्यक्ति की हत्या की कोशिश की गई। यह व्यक्ति शादी का भोज खाने घर से निकला था, तभी अपराधियों ने उसका गला रेत दिया। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द गांव में व्यक्ति की हत्या के इरादे से गांव के ही दो बदमाशों ने गला रेत दी। घायल को गंभीर हालत में बिहाशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह इलाजरत है। यह व्यक्ति अपने भतीजा की शादी का भोज खाने जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया।
बताया जाता है कि रास्ते पर किसी को ना आता देख बदमाशों ने उसका गला रेत दिया, लेकिन तबतक पीछे से कुछ लोग आने लगे। लोगों ने देखा तो शोर मचाने लगे जिसके बाद बदमाश फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बिहाशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह इलाजरत है।
वहीं, घटना संबंध में जख्मी प्रहलाद साव ने बताया कि गांव में शादी समारोह में भोज खाने जा रहे थे। इसी क्रम में गांव के ही मुन्ना महतो और अनुज महतो पूर्व से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वह रास्ते से गुजर रहे थे तो उनके साथ बैठ कर बात करने लगे, तभी बदमाशों ने धोखे से पकड़कर धारदार ब्लेड से गला रेतकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।