हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Jan-2022 07:38 AM
PATNA : भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को आज विजिलेंस की स्पेशल यूनिट के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होना है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या अब तक विजिलेंस की एसवीयू को सहयोग नहीं करने वाले वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद पूछताछ में सहयोग करने पहुंचेंगे. एसवीयू ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को 20 जनवरी यानि आज अपने कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है. आज उनका इंतजार करेगी और अगर आज भी कुलपति नहीं पहुंचते हैं तो फिर आगे एसवीयू का रवैया सख्त हो सकता है.
आपको बता दें कि मगध विश्वविद्यालय के वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद कॉफी घोटाला में संलिप्त पाए गए थे और गंभीर आरोप लगने के बाद उनके खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की थी. भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज किया गया था. और इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. लेकिन पूछताछ के लिए नोटिस जारी होने के बाद वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल लीव पर चले गए थे. ताज्जुब की बात यह है कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को राजभवन में मेडिकल लीव दे दिया.
रिजल्ट की स्पेशल यूनिट इसके पहले भी वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला चुकी है. लेकिन वह नहीं आए थे आज दूसरी बार उन्हें नोटिस जारी किया गया है. बुधवार को मगध विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर प्रोफेसर जयनंदन प्रसाद और केंद्रीय पुस्तकालय प्रभारी प्रोफेसर विनोद सिंह के साथ-साथ एक अन्य कर्मचारी सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया गया. प्रभारी कुलपति के आदेश पर प्रभारी कुलसचिव ने निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी.