ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं?

भ्रष्ट पुलिसवालों की अब खैर नहीं, आम लोग सीधे डीजीपी के पास करें इनकी कंप्लेन, ये है नंबर

भ्रष्ट पुलिसवालों की अब खैर नहीं, आम लोग सीधे डीजीपी के पास करें इनकी कंप्लेन, ये है नंबर

23-May-2020 07:24 AM

PATNA : भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस वालों की अब खैर नहीं है. आम आदमी अब भ्रष्ट पुलिस वालों की शिकायत सीधे डीजीपी से कर सकते हैं, जिसके बाद उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 जनता के साथ दुर्व्यवहार हो या शराब माफिया और अपराधियों के साथ सांठगांठ, ऐसे पुलिस वाले को ढूंढ निकालने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने नया तरीका इजाद किया है. अब बिहार के लोग एक फोन से अपनी शिकायत डीजीपी तक सीधे पहुंचा सकते हैं. इतना ही नहीं सूचना देने वालों की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी.

सूचना देने के लिए डीजीपी के आदेश पर एक मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया गया है. पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को इसके लिए मोबाइल नंबर 9431602301 जारी किया है. इस नंबर पर व्हाट्सएप की सुविधा उपलब्ध होगी. पुलिस वालों के खिलाफ तमाम शिकायतें इस नंबर पर की जा सकत है, लेकिन इसके लिए साक्ष्य क्या होना बहुत जरूरी है. सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बज तक शिकायत की जा सकती हा. 

वहीं डीजीपी ने सिर्फ भ्रष्ट पुलिस वालों से संबंधित सूचना ही नहीं मांगी है. उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी अच्छा काम कर रहा है तो वह भी बताएं ताकि सार्वजनिक रूप से ऐसे पुलिस वालों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जा सके.