ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / जिलाधिकारी हो तो ऐसा: भरी दोपहर AC छोड़ क्षेत्र भ्रमण पर निकले डीएम...

जिलाधिकारी हो तो ऐसा: भरी दोपहर AC छोड़ क्षेत्र भ्रमण पर निकले डीएम साहब, मीनार पर पानी का टंकी गायब देख इंजीनियर पर भड़के

02-May-2024 06:48 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार में प्रंचड गर्मी और तेज लू इन दिनों चल रही है। जिससे लोग काफी परेशान है। चिलचिलाती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे में ऑफिस का एसी छोड़कर जमुई के डीएम राकेश कुमार भरी दोपहरी में क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गये। 


जमुई डीएम राकेश कुमार जिले में पेयजल की समस्याओं को देखते हुए जिले के सिकंदरा और अलीगंज प्रखंड के कई गांव का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कैयार गांव में जनरल योजना के मीनार पर पानी की टंकी गायब देखकर जमुई डीएम भड़क गए। उन्होंने मौके पर मौजूद पीएचईडी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या पर ध्यान देना आपका काम है जब हम निरीक्षण पर निकलते हैं तो बड़ी गड़बड़ियां दिखती हैं। 


मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर ने बताया कि हवा की वजह से टंकी गिरकर टूट गया था। तो उस पर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस मीनार पर पानी की टंकी लगाई जाए और सप्लाई सुचारू रूप से चालू करें। इसके साथ ही उन्होंने अलीगंज प्रखंड के ही दरखा गांव में पीएचइडी विभाग द्वारा लगाए गए चापा नल को खुद चला कर देखा, जब चापा नल से पानी नहीं निकला तो डीएम ने तुरंत नल को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।