LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
27-Aug-2021 06:00 PM
NALANDA : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र से एक अजीब वाकया सामने आया है. एक दामाद ने ससुराल वालों के हाथों हुई बेईज्जती के बाद सुसाइड कर लिया है. भरी भीड़ के सामने युवक की सास ने उसका कॉलर पकड़ लिया था. इससे दामाद इतना आहत हुआ कि उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी.
पति-पत्नी के विवाद के बाद हुई घटना
मामला नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के मडाहारा गांव की है. गुरूवार की रात इस गांव के 28 वर्षीय प्रवीण कुमार ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. प्रवीण कुमार का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे जलील किया था. उससे आहत होकर वह कमरे में जाकर बंद हो गया था. काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो घर के लोगो ने दरवाजा तोड़ा. वहां प्रवीण का शव पंखे से लटका हुआ पाया.
सास ने भीड़ के बीच कॉलर पकड़ कर किया था बेईज्जत
प्रवीण के छोटे भाई नवीन ने बताया कि गुरूवार को उसके भैया और भाभी के बीच आपसी झगड़ा हुआ था. झगड़े के बीच ही भाभी विनीता ने अपने पिता को फोन कर बुला लिया. उसके बाद प्रवीण के ससुर, सास औऱ साला नूरसराय थाना पहुंच गये. उन तीनों से थाने से फोन कर प्रवीण की पत्नी विनीता को भी वहीं बुला लिया. प्रवीण के ससुराल वाले अपनी बेटी पर दबाव डालने लगे कि वह अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये. लेकिन विनीता इसके लिए राजी नहीं हुई.
इसके बाद प्रवीण के ससुराल वाले नूरसराय थाने की पुलिस को साथ लेकर अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे. पुलिस के साथ प्रवीण के ससुराल वालों को देख कर वहां आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गये. भीड़ के बीच ही प्रवीण की सास ने अपने दामाद का कॉलर पकड़ लिया और उसे घसीट कर घुमाने लगी. प्रवीण के भाई ने बताया कि सास ने अपने दामाद को जमकर गालियां भी दी. सास के साथ ससुर औऱ साला भी गाली दे रहे थे. फिर उसे धमकी देकर वहां से चले गये.
गांव के लोगों के सामने अपनी बेईज्जती प्रवीण बर्दाश्त नहीं कर पाया. वह सीधे कमरे में जाकर बंद हो गया. जहां बाद में उसका शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया. घर के लोगों ने बताया कि प्रवीण की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी. उसके दो छोटे बच्चे भी हैं. आत्महत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नूरसराय थाना पुलिस ने बताया कि उसे कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. अगर कोई शिकायत मिलती है उस पर कार्रवाई की जायेगी.