ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / news / भारत रत्न के ऐलान के बाद सामने आया आडवाणी का रिएक्शन, जानिए.. क्या...

भारत रत्न के ऐलान के बाद सामने आया आडवाणी का रिएक्शन, जानिए.. क्या कहा?

03-Feb-2024 04:15 PM

By First Bihar

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसका ऐलान किया है। भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर लालकृष्ण आडवाणी की प्रतिक्रिया आई है।


आडवाणी ने लिखा कि, "अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ, मैं 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं। यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है जिनसे मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा की है।" उन्होंने कहा कि, जब से मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में उसके स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुआ हूं तब से जीवन में मुझे जो भी कार्य सौंपा गया है, मैंने उसे निस्वार्थ किया"।


बता दें कि साल 1941 में चौदह साल की उम्र में आडवाणी आरएसएस के सदस्य बने थे। 1951 में वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश के विकास को गति दी। इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने आवाज बुलंद की और रथ यात्रा के जरीए भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने में अहम योगदान किया था।