BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
29-Jun-2021 04:15 PM
DESK : देश में जारी कोरोना से लड़ाई के बीच जोरों शोरों से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक V के बाद अब चौथी वैक्सीन को DCGI से मंजूरी मिल गई है. अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए डीसीजीआई ने मंजूरी दे दी है. सिप्ला अब इस वैक्सीन का आयात भारत में कर सकेगी.
बता दें कि मुंबई स्थित फार्मा कंपनी सिप्ला ने भी मॉडर्ना वैक्सीन के इम्पोर्ट और मार्केट अथॉराइजेशन के लिए मंजूरी मांगी थी जिसे डीसीजीआई ने मंजूर कर लिया है. जानकारी हो कि DCGI ने 1 जून को ही विदेशी वैक्सीन के लिए नियमों में ढील दी थी. DCGI ने बताया था कि अगर किसी वैक्सीन को अमेरिका, यूरोप, यूके, जापान या डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिल चुकी है, तो उसे भारत में ब्रीजिंग ट्रायल करने की जरूरत नहीं है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ) से मॉडर्ना को पहले ही मंजूरी मिली हुई है. WHO के मुताबिक, मॉडर्ना की वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 94.1% तक असरदार है. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मॉडर्ना वैक्सीन की पहले डोज लगने के 14 दिन बाद कोरोना होने का खतरा 94.1% तक कम हो जाता है. गौरतलब है कि मॉडर्ना के अलावा फाइजर की वैक्सीन को भी जल्द ही मंजूरी मिल सकती है. पिछले दिनों फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला ने एक कार्यक्रम में बताया था कि भारत में फाइजर की वैक्सीन की मंजूरी की प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है और जल्द ही कंपनी भारत सरकार के साथ समझौते को अंतिम रुप दे सकता है.