NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
12-Oct-2021 01:15 PM
PATNA : कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. अब 2 साल से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सकेगा. इसकी मंजूरी मिल गई है. DCGI की मंजूरी के बाद अब बच्चों को कोवैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे. देश में संभावित तीसरी लहर के बीच यह बेहद राहत भरी खबर है.
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द गाइडलाइन्स जारी की जाएंगी. उसके बाद ही बच्चों को टीका लगना शुरू होगा. बताया गया है कि बच्चों को भी बड़ों की तरह कोवैक्सीन के दो टीके लगेंगे. अबतक हुए ट्रायल में टीके के बच्चों को किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है.
सूत्रों के मुताबिक, उन बच्चों को पहले वैक्सीन लगाई जा सकती है जिनको अस्थमा आदि की दिक्कत है. सरकारी जगहों पर यह वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी. बता दें कि भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है. वह भारतीय कोरोना टीका है. कोरोना वायरस के खिलाफ कोवैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी.