ब्रेकिंग न्यूज़

मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात

Home / news / भारत के नए नक़्शे पर अब पाक के बाद नेपाल ने उठाई उंगली,...

भारत के नए नक़्शे पर अब पाक के बाद नेपाल ने उठाई उंगली, चीन की शरण में जाने के दिए संकेत

07-Nov-2019 12:06 PM

NEW DELHI : जम्मू- कश्मीर और लद्दाख के दो अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र सरकार ने देश का नया मानचित्र जारी किया. इस नक़्शे का खुलकर विरोध हो रहा है. पहले पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी लेकिन अब खबर आ रही है कि नेपाल ने भी इसपर आंखे दिखाना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान के बाद नेपाल ने भी भारत के नए राजनीतिक नक्शे का विरोध किया है. 

दरअसल इस नक़्शे में कालापानी को भारतीय क्षेत्र में शामिल किया गया है जिसको लेकर नेपाल सरकार की ओर से एक बयान जारी कर आपत्ति जताई गई है. नेपाल सरकार ने स्पष्ट किया है कालापानी नेपाल का अभिन्न हिस्सा है. नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक नेपाल और भारत के विदेश मंत्रियों के स्तर की साझा समिति ने दोनों देशों के विदेश सचिवों को अनसुलझे सीमा विवाद का समाधान निकालने की जिम्मेदारी दी है। दोनों देशों के बीच सीमाई विवाद द्विपक्षीय बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए और किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई नेपाल की सरकार को स्वीकार नहीं है.