हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jan-2020 04:22 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां देश में हड़ताल के कारण लोगों को सड़क पर निकलना तो मुश्किल हो ही रहा है।वहीं इस बंदी का असर बच्चों के टीकाकरण पर भी पड़ा है। आज होने वाले टीकाकरण का काम भी ठप पड़ गया।
आज जब भारत बंद के दौरान जब लोग बच्चे को टीका दिलवाने अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि इस हड़ताल के कारण बच्चों को टीका नहीं पड़ सकेगा ।लोगों ने बताया कि जानकारी नहीं रहने के कारण जब आज प्रतिरक्षण कार्यालय पहुंचे तो वहां के कर्मियों ने बताया कि आज हड़ताल है जिस कारण से बच्चों को देने बाले टीका अब 8 जनवरी के बजाय 9 जनवरी को दिया जाएगा ।
इस संबंध में कुरियर संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा और सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के जरिए हेपेटाइटिस ,डीपीटी एवं पेंटा जैसे टीका से बच्चों में 8 तरह की बीमारियों से सुरक्षित किया जाना था। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बच्चा और जच्चा दोनों में बढ़ाने के साथ-साथ रोगों से सुरक्षित रखता है। जिसके ससमय नहीं पड़ने पर जन्म एवं मृत्यु दर बढ़ने की आशंका प्रबल हो जाती है । लेकिन हड़ताल की वजह से टीका नहीं लग सका।